यह 2nd to 5th December 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. RT-PCR टेस्ट से पकड़ में न आने वाले ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट की पहचान भारत में किस टेस्ट से हुई?
a. बायोप्सी
b. जीनोम सीक्वेंसिंग
c. सीरम कल्चर
d. एंटीबॉडी
Answer: b. जीनोम सीक्वेंसिंग
————————
2. भारत में कोविड-19 के वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का पहला मामला किस राज्य में पाया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. मध्य प्रदेश
d. कर्नाटक
Answer: d. कर्नाटक
– स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 दिसंबर को भारत में कोरोना के पहले दो मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों केस कर्नाटक में सामने आए हैं।
– यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता है।
– 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में पहला केस सामने आने के महज एक हफ्ते के अंदर ही ओमिक्रॉन भारत समेत 30 देशों में पैर पसार चुका है।
– 26 नवंबर को WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया।
– यह आम कोरोना टेस्ट (RT-PCR, रैपिड एंटीजन) से पकड़ में नहीं आता है।
– हालांकि आमिक्रॉन वेरिएंट से अब तक किसी की मौत की पुष्टी नहीं हुई है।
– लेकिन ओमिक्रॉन की इंफेक्शन फैलने की क्षमता दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत की वजह बने डेल्टा से कहीं अधिक है।
—
जीनोम सीक्वेंसिंग क्या है?
– यह किसी भी जीव का पूरा जेनेटिक बायोडेटा होता है।
– जीवों में जेनेटिक डायवर्सिटी को समझने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है।
– इससे ही नई बीमारी और वायरस के नए वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है।
जीन और जीनोम में फर्क
जीन
– जीन किसी भी जीव की जेनेटिक्स की बेसिक फिजिकल या फंक्शनल यूनिट है।
– जीन डीएनए से बनते हैं, जो शरीर में बनने वाले प्रोटीन के लिए जिम्मेदार होता है।
– जीन में जेनेटिक डिटेल होती है, यही अगली पीढ़ी में ट्रांसफर होती है।
जीनोम
– यह किसी जीव की पूरी जेनेटिक जानकारी होती है।
– डीएनए में मौजूद सभी जीनों का सीक्वेंस ही जीनोम कहलाता है।
– मानव जीनोम में लगभग 20-25 हजार तक जीन होते हैं।
जीनोम सीक्वेंसिंग का खर्च और वक्त
– खर्च : 4 से 8 हजार रुपए
– समय : 24 से 96 घंटे
जीनोम सीक्वेंसिंग से कैसे पता चलता है नया वेरिएंट?
– जीनोम सिक्वेंसिंग में जीनोम के जीन में कुछ बदलाव दिखते हैं।
– इसी जीन म्यूटेशन से नई बीमारी या नए वेरिएंट का पता चलता है।
– ओमिक्रॉन का पता वायरस में स्पाइक प्रोटीन न मिलने से चला।
भारत में कितने लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग
– कुल 28 सरकारी लैब हैं।
भारत ने नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को कैसे पहचाना
– इस वेरिएंट की पहचान जीनोम सीक्वेंसिंग से ही संभव है।
– लेकिन समस्या है कि भारत जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के मामले में पीछे है।
– भारत ने नवंबर 2021 तक अपने कुल कोरोना केसेज का महज 0.2 फीसदी की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई है।
– ऐसे में बहुत जरूरी है कि तेजी से फैलने में सक्षम ओमिक्रॉन की पहचान के लिए भारत जीन सीक्वेंसिंग की रफ्तार बढ़ाए!
जीनोम सीक्वेंसिंग का इतिहास
– 1976 में एलन मैक्सम और वॉल्टर गिल्बर्ट ने मैनुअल जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू की थी।
– 1995 में सबसे पहले हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई।
– 2003 में पहला ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट पूरा हुआ।
————————
3. भारतीय मूल की अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथन को किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने ‘फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर’ नियुक्त किया?
a. World bank
b. IMF
c. UNESCO
d. BRICS
Answer: b. IMF
– वह जनवरी 2022 में इस पद पर ज्वाइन करेंगी।
– अनाउंसमेंट से पहले इस पद पर जैफ्री ओकामोटो तैनात हैं।
– वह अगले साल अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे और उन्हीं की जगह गीता गोपीनाथ लेंगी।
– गीता गोपीनाथ IMF में चीफ इकोनॉमिस्ट (मुख्य अर्थशास्त्री) पद पर तैनात थी।
– उन्होंने 2018 में इस पद पर ज्वाइन किया था।
– उनका कार्यकाल जनवरी 2022 में समाप्त हो रहा है।
– उन्होंने इसके बाद हार्वड यूनिवर्सिटी में टीचिंग के लिए लौटने का ऐलान भी कर दिया था।
– इस बीच IMF ने 2 दिसंबर को नई घोषणा की।
– इसके अनुसार उन्हें IMF में दूसरे नंबर की प्रमुख अधिकारी का पद दिया जा रहा है।
– यह पद फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर का है।
– इस नाम से यह न समझें की पहली बार किसी को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट बनाया गया है, बल्कि यह पद का नाम है। यह नंबर दो पद होता है।
– IMF में टॉप पद मैनेजिंग डायरेक्टर का होता है।
– दूसरे नंबर पर फर्स्ट मैनेजिंग डायरेक्टर और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेनेजिंग डायरेक्टर होते हैं।
– डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के तीन पद होते हैं।
IMF
मैनेजिंग डायरेक्टर : क्रिस्टलीना जॉर्जिवा
हेडक्वार्टर : वाशिंगटन डीसी
————————
4. RBI ने रिलायंस कैपिटल के ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर’ को भंग कर किसे प्रशासक नियुक्त किया?
a. पवन देशमुख
b. नागेश्वर राव वाई
c. अभिजीत बनर्जी
d. योगेश्वर कुमार शर्मा
Answer: b. नागेश्वर राव वाई
– वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
RBI ने तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया। इसके सदस्य-
1. संजीव नौटियाल, पूर्व-डीएमडी, भारतीय स्टेट बैंक
2. श्रीनिवासन वरदराजन, पूर्व-डीएमडी, एक्सिस बैंक
3. प्रवीण पी कडले, पूर्व एमडी और सीईओ, टाटा कैपिटल लिमिटेड
– रियायंस कैपिटल एक NBFC है। अनिल अंबानी इसके प्रमोटर हैं।
RBI ने क्यों उठाया ये कदम-
– यह बोर्ड अपना कार्य करने में समर्थ नहीं था, और जिन लोगों ने निवेश दिया उनके पैसे भी वापस नहीं किए।
– इसके कारण RBI को यह फैसला लेना पड़ा और सारी जिम्मेदारी अपने हाथों में ले लीं।
– इसके लिए RBI ने एक्ट 1934 के सेक्शन 45-IE (1) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग किया और रिलायंस कैपिटल के कामकाज को अपने अंडर में ले लिया।
रिलायंस कैपिटल पर कितना कर्ज
– न्यूज रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पर 31 अक्टूबर 2021 तक 21,781 करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है।
– इसके अलावा भी कंपनी ने 624.41 करोड़ रुपये के टर्म लोन पर करीब 5.48 करोड़ रुपये की ब्याज का पेमेंट नहीं किया है।
– आरबीआई जल्द ही दिवालिया कानून के तह कपंनी पर कार्रवाई कर सकती है।
– कंपनी ने यह लोन HDFC और Axis बैंक से लिया था।
वर्ष 2018 से कोई फाइनेंशियल रिजल्ट नहीं –
– कपनी ने साल 2018 के बाद से अपना फइनेंशियल परिणाम जारी नहीं किया है।
– इसका राजस्व (revenue) 568 करोड़ रुपए था जबकि नेट प्रोफिट 89 करोड़ रुपए था।
– इसमें 1.51 प्रतिशत प्रमोटर्स की हिस्सेदारी है। 97.85 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक के पास है।
किसके पास कितना शेयर्स-
प्रमोटर्स में 11.06 लाख शेयर्स अनिल अंबानी के पास,
2.63 लाख शेयर्स टीना अंबानी के पास,
1.78 लाख शेयर्स जय अनमोल अंबानी के पास,
1.78 लाख शेयर्स जय अंशुल के पास,
5.45 लाख शेयर्स कोकिलाबेन अंबानी के पास है।
रिलायंस कैपिटल लिमिटेड-
– अनिल धीरूभाई अंबानी समूह द्वारा प्रवर्तित एक भारतीय विविध फाइनेंशियल सेवा होल्डिंग कंपनी है।
स्थापना: 5 मार्च 1986
संस्थापक: धीरूभाई अंबानी
मुख्यालय: नवी मुंबई
नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) क्या है?
– NBFC कंपनी अन्य बैंको समान ही जमा योजना (deposit scheme) में पब्लिक का पैसा जमा करने का काम करती है। और कई तरह के लोन प्रदान करती है।
– यह एक फाइनेंसियल कंपनी होती है। जो बैंक के जैसा कार्य करती है लेकिन बैंक की तरह नहीं होती उसे ही NBFC कहते है।
– कंपनी डिपॉजिट स्कीम के जरिये डिपॉजिटर से पैसे जमा करवाती है, और बाद में डिपॉजिटर को कर्ज के रूप में कुछ हिस्सा मुनाफे का देती है।
– इस तरह की कंपनी जमा राशि, इंश्योरेंस, लोन, शेयर, स्टोक्स में निवेश करने का कार्य करती है।
————————
5. इजरायल ने इंडियन आर्मी को एंटी जैमिंग तकनीक से लैस कौन-से चार ड्रोन्स दिए हैं, ड्रोन का नाम बताएं?
a. यरोस ड्रोन-1
b. फायर ड्रोन 50
c. हेरोन ड्रोन
d. क्रेटर ड्रोन
Answer: c. हेरोन ड्रोन
– इन ड्रोन्स को लद्दाख सेक्टर में तैनात करने के लिए लिया जा रहा है, ताकि चीन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
कैसा है ड्रोन-
– इस इन ड्रोन्स को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के द्वारा बनाया गया है।
– यह एक मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेस अनमैन्ड एरियल व्हीकल है।
– यह ड्रोन बहुत शांति के साथ उड़ सकता है, ड्रोन्स के उड़ते समय दुश्मन को इसकी भनक तक नहीं लगेगी।
– यह लगातार 52 घंटे तक जमीन से 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
– इसके अलावा यह किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है।
– इसमे कई तरह के थर्मोग्राफिक कैमरा यानी इंफ्रारेड कैमरा एंड सेंसर्स लगे हैं।
– इस ड्रोन को ऑटोमैटिकली नेविगेट कर सकते हैं या इसे रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं।
– इसका कुल वजन 250 किलोग्राम है।
Note:- जल्द ही अमेरिकी 30 प्रीडेटर ड्रोन्स भी भारत लाए जाएंगे। इन ड्रोन्स के लिए भारत अमेरिका के साथ लगभग 21000 करोड़ रुपये की डील कर सकता है।
————————
6. UNESCO ने नवंबर 2021 में इनमें से किसे गुडविल एंबेसडर किसे बनाया?
a. रानी मुखर्जी
b. शाहरुख खान
c. नाओमी ओसाका
d. नाओमी कावासे
Answer: d. नाओमी कावासे (Naomi Kawase)
– वह जापानी फिल्म डायरेक्टर हैं।
– UNESCO के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा है कि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों (Cultural and Creative Industries) के लिए यूनेस्को गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है।
नाओमी कावासे के बारे में
– वर्ष 2007 में, नाओमी कावासे अपनी फिल्म द मोरनिंग फॉरेस्ट के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स जीता।
– वर्ष 2013 में इस फेस्टिवल के 66 वें संस्करण की जूरी के तौर पर कार्य किया।
– वह 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों की आधिकारिक फिल्म निर्देशक भी हैं।
UNESCO
– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है।
– जिसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
– UNESCO की स्थापना 16 नवंबर 1945 में हुई थी। इसका मुख्यालय वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर पेरिस, फ्रांस में स्थित है ।
————————
7. इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी ‘वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स’ 2021 में वर्ल्ड का सबसे महंगा शहर कौन-सा है?
a. हांगकांग
b. तेल अवीव
c. पेरिस
d. सिंगापुर
Answer: b. तेल अवीव
Cost of Living Index 2021
1. तेल अवीव
2. पेरिस
3. सिंगापुर
4. ज्यूरिख
5. हांगकांग
– वर्ष 2020 में पहले स्थान पर पेरिस था और तेल अवीव पांचवें स्थान पर था।
इंडेक्स में भारतीय शहर –
– इंडिया का कोई भी शहर इंडेक्स की टॉप 20 रैंक में शामिल नहीं हो पाया।
कितने शहरों की रैकिंग
– कुल 173 शहरों की रैंकिंग की गई है।
– इसमें इन शहरों में रहने की लागत व खर्चे में वृद्धि और गिरावट का पता लगाया है।
इंडेक्स में सबसे सस्ता शहर-
– 173 शहरो में से सीरिया के दमिश्क शहर को सबसे निचले स्थान पर रखा गया।
– सस्ते शहर में भारत के अहमदाबाद को भी रखा गया है, जो 167 स्थान पर है।
इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
– मुख्यालय – लंदन (UK)
Top 20 Cities list:-
1. Tel Aviv, Israel
2. (tie) Paris, France
3. (tie) Singapore
4. Zurich, Switzerland
5. Hong Kong
6. New York City, New York
7. Geneva, Switzerland
8. Copenhagen, Denmark
9. Los Angeles, California
10. Osaka, Japan
Israel
Prime Minister: नफ्ताली बेनेट
Capital: यरूशलेम
Currency: इज़राइली शेकेल
————————
8. विनोद दुआ का निधन 4 दिसंबर 2021 को हो गया, वह इनमें इनमें से क्या थे?
a. पत्रकार
b. संगीतकार
c. खिलाड़ी
d. राजनीतिज्ञ
Answer: a. पत्रकार
– वह देश के मशहूर पत्रकार थे।
– 67 वर्ष की उम्र में 4 दिसंबर 2021 को उनका निधन हो गया।
– विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर होने के बाद ICU में एडमिट थे।
– उनकी बेटी मल्लिका दुआ उनके निधन के बारे में सूचना सार्वजनिक की।
– जून 2021 में ही कोविड-19 के वजह से विनोद दुआ की पत्नी पद्मावति चिन्ना दुआ का निधन हो गया था।
– विनोद दुआ, पत्रकारिता के विशिष्ट शैली की वजह से बेहद मशहूर थे।
– उन्होंने दूरदर्शन और फिर एनडीटीवी में वर्षों तक काम किया। बाद में यूट्यूब पर अपने शो की वजह से चर्चित थे।
————————
9. वर्ष 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन के लिए कौन-सा देश G20 ट्रोइका में शामिल हुआ?
a. भारत
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान
Answer: a. भारत
– भारत 01 दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2024 तक G20 ट्रोइका हिस्सा हो गया।
G20 Troika क्या है?
– ट्रोइका का अर्थ है एक साथ काम करने वाले तीन लोगों का समूह।
– G20 ट्रोइका का मतलब यह है कि प्रतिवर्ष जब एक सदस्य देश अध्यक्ष पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और अगले साल के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय (Co-Ordination) स्थापित करता है। इस प्रोसेस को ही ट्रोइका कहते हैं।
– इंडोनेशिया ने इटली से 1 दिसंबर 2021 को G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रहण की है।
– भारत, इंडोनेशिया से 1 दिसंबर 2022 को G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
– वर्ष 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के प्रगति ग्राउंड में होगा।
– भारत में पहली बार इस शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
वर्ष 2021 से 2024 तक के मेजबान देश-
2021 : इटली
2022 : इंडोनेशिया
2023 : इंडिया
2024 : ब्राजील
G20 के सदस्य देश:-
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका.
– इसके सदस्य देश ग्लोबल GDP का 80%, ग्लोबल व्यापार का 75% एंड ग्लोबल आबादी के 60% हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Note: साल 2022 शिखर सम्मेलन की थीम: “रिकवर टुगेदर रिकवर स्ट्रॉन्गर” है।
————————
10. किस देश के मशहूर फुटबॉलर “लियोनेल मेसी” ने रिकॉर्ड सातवीं बार बेस्ट फुटबॉलर का ”Ballon d’Or” (गोल्डन बॉल) अवॉर्ड 2021 जीता?
a. पुर्तगाल
b. अर्जेंटीना
c. जापान
d. स्पेन
Answer: b. अर्जेंटीना
– लियोनेल मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
– यह दुनिया के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने यह अवॉर्ड सात बार जीता।
– मेसी ने यह अवॉर्ड साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में जीता है।
– रोनाल्डो यह अवॉर्ड पांच बार जीता है और जोहान क्रायफ, माइकल प्लातिनी, मार्को वान बास्टन ने तीन- तीन बार जीता है।
– वह 34 साल के हैं।
Ballon d’Or क्या है?
– Ballon d’Or अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डिओर की ओर से दिए जाते हैं।
– ये अवॉर्ड हर साल क्लब और राष्ट्रीय टीम से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है
– इसकी शुरुआत साल 1956 से हुई थी
– वर्ष 2018 से महिला फुटबॉलरों को भी यह अवॉर्ड दिया जाने लगा।
————————
11. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 57वां स्थापना दिवस 2021 कब मनाया?
a. 1 December
b. 2 December
c. 29 November
d. 30 November
Answer: a. 1 December
– BSF यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अंतराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए की गई थी।
– BSF को भारतीय क्षेत्रों की रक्षा की पहली पंक्ति कहा गया है।
– इस फोर्स का गठन 1 दिसंबर 1965 में किया गया था।
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– महानिदेशक : पंकज कुमार सिंह
————————
12. विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: a. 1 दिसंबर
– यह दिन दुनिया भर के लोगों को एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट और एचआईवी पॉजिटिव लोगों से भेदभाव को खत्म करने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ष 2021 की थीम : End inequalities. End AIDS.
(असमानताओं को खत्म करो. एड्स खत्म करो.)
WHO के आंकड़े – पूरी दुनिया के
– वर्ष 2020 में HIV इंफेक्टेड लोग : लगभग 3 करोड़ 77 लाख
– वर्ष 2020 में HIV से संबंधित वजहों से मौतें : 6 लाख 80 हजार
– वर्ष 2020 में HIV के नए इंफेक्शन : 15 लाख
————————
13. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– इस दिवस को इंडियन कंप्यूटर एजुकेशन कंपनी NIIT ने स्थापित किया था।
– NIIT की 20वीं वर्षगांठ पर वष 2001 में दिवस की घोषणा हुई थी।
————————
14. अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की घोषणा 1986 में की थी।
– इस दिवस को गुलामी के नए रूप, जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरन विवाह और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की जबरन भर्ती के उन्मूलन के खिलाफ आवाज उठाना और जागरूकता पैदा करना है।
————————
15. अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: d. 4 दिसंबर
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आयोजित होता है।
————————
16. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 1 से 3 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– हर साल नेशनल लेवल पर यह दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में हजारो लोग मारे गए थे, उन्हीं की याद में इस दिवस को मनाया जाता है।
– इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना और उन्हें प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों और औद्योगिक (industrial) आपदाओं के बारे में जागरूक करना है।
– इस साल 2021 में 37वां राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया है।